समय आपका, सेवा हमारी — मिलकर किसी के जीवन में बदलाव लाएँ।
Apna Saathi Helping Foundation की सेवा गतिविधियों में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि आप समाज के लिए अपना समय, कौशल या अनुभव देना चाहते हैं, तो आप हमारे साथ स्वयंसेवक के रूप में जुड़ सकते हैं।
स्वयंसेवक क्या कर सकते हैं?
- अन्न सेवा एवं भोजन वितरण में सहयोग
- जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने में सहयोग
- कार्यक्रमों में व्यवस्था एवं प्रबंधन
- शिक्षा संबंधी गतिविधियों में सहयोग
- स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सहयोग
- सोशल मीडिया एवं डिजिटल कार्य
- फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी
- डिजाइन, लेखन एवं प्रचार कार्य
- फंडरेजिंग एवं जागरूकता अभियान
- स्थानीय स्तर पर सेवा गतिविधियों में सहयोग